राम के थे राम के है हम राम के रहेंगे

राम के थे राम के है हम राम के रहेंगे
राम के थे राम के है
हम राम के रहेंगे
पहले कहते थे खुद से
अब दुनिया से कहेंगे
राम के थे राम के हैं
हम राम के रहेंगे
रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीताराम
सनातन है धर्म हमारा
सनातनी सब सच्चे है
सेवा करना कर्म हमारा
श्री राम के बच्चे है
राम नाम की गंगा में बहेंगे
राम के थे राम के हैं
हम राम के रहेंगे।
रघुकुल रीत सदा चली आई
प्राण जाए पर वचन न जाए
भगवा रंग पहचान हमारी
सूर्य अग्निसम भगवा धारी
जितनी सूरत जग में देखी
राम लला की सूरत प्यारी
धर्म के मार्ग पे सब दुख सहेंगे
राम के थे राम के हैं
हम राम के रहेंगे।
राम के थे राम के है
हम राम के रहेंगे
पहले कहते थे खुद से
अब दुनिया से कहेंगे
राम के थे राम के हैं
हम राम के रहेंगे।