दशरथ राज दुलारे अवधपुर आ ही गए

दशरथ राज दुलारे अवधपुर आ ही गए
आ ही गए आ ही गए
दशरथ राज दुलारे
अवधपुर आ ही गए
कौशल्या के प्यारे
अवधपुर आ ही गए।
अवधपुरी सज गई दुल्हन सी
व्याकुलता हुई खत्म ये मन की
भक्तन के रखवारे
अवधपुर आ ही गए
भक्तन के रखवारे
अवधपुर आ ही गए।
राह तकत है पलक बिछाए
सिया संग रघुवर है आए
जागे भाग्य हमारे
अवधपुर आ ही गए
जागे भाग्य हमारे
अवधपुर आ ही गए।
भाग जगे जो अब तक सोए
असुवन से चरणन को धोए
है प्राणों से प्यारे
अवधपुर आ ही गए
है प्राणों से प्यारे
अवधपुर आ ही गए।
देवी देवता नाचे गाए
अवध निवासी मंगल गाए
झूमे हनुमत प्यारे
अवधपुर आही गए
झूमे हनुमत प्यारे
अवधपुर आ ही गए।
आ ही गए आ ही गए
दशरथ राज दुलारे
अवधपुर आ ही गए
कौशल्या के प्यारे
अवधपुर आ ही गए।