Lyrics

राम मय हो गया पूरा देश

image

राम मय हो गया पूरा देश

अवधपुरी में राम पधारे
अवधपुरी में राम पधारे
बदल गया परिवेश
राम मय हो गया पूरा देश
राममय हों गया पूरा देश।


सदियों सदियों लड़ी लड़ाई
तब यह शुभ दिन आया
भरत खंड की दसों दिशा में
है भगवा लहराया
बचे नहीं अब जन्म भूमि में
बचे नहीं अब जन्म भूमि में
दुश्मन के अवशेष
राममय हों गया पूरा देश।


केवट शबरी गले लगाए
और अहिल्या तारी
सुर्प नखा की नाक काटकर
दुष्ट ताड़का मारी
कुंभकरण अहिरावण मारे
कुंभकरण अहिरावण मारे
मेघनाद लंकेश
राममय हों गया पूरा देश।


गली गली में बजी राम धुन
गांव गांव जयकारे
नगर नगर की डगर डगर पर
लगे हुए भंडारे
गर्भ ग्रह में आन बिराजे
गर्भ ग्रह में आन बिराजे
आज पुनः अवधेश
राममय हों गया पूरा देश।


सत्य सनातन उदित हुआ है
जनगण के मन मन में
प्राण प्रतिष्ठा हुई हो जैसे
धरा धाम रज कण में
देवलोक में भी हर्षित है
देवलोक में भी हर्षित है
ब्रह्मा विष्णु महेश
राममय हों गया पूरा देश।


अवधपुरी में राम पधारे
अवधपुरी में राम पधारे
बदल गया परिवेश
राम मय हो गया पूरा देश
राममय हों गया पूरा देश।

Disclaimer

The bhajangeet lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers,writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhajangeet.in. We assure you a response within 48 hours.