राम का गुणगान करिये

राम का गुणगान करिये
राम का गुणगान करिये
राम का गुण गान करिये
राम प्रभु की भद्रता का
सभ्यता का ध्यान धरिये
ध्यान धरिये
राम का गुण गान करिये।
राम के गुण गुणचिरंतन
राम के गुण गुणचिरंतन
राम गुण सुमिरन रतन धन
मनुजता को कर विभूषित
मनुज को धनवान करिये
ध्यान धरिये
राम का गुण गान करिये
राम प्रभु की भद्रता का
सभ्यता का ध्यान धरिये।
सगुण ब्रह्म स्वरुप सुन्दर
सगुण ब्रह्म स्वरुप सुन्दर
सुजन रंजन भूप सुखकर
राम आत्मा राम आत्मा
राम का सम्मान करिये
ध्यान धरिये
राम का गुण गान करिये
राम प्रभु की भद्रता का
सभ्यता का ध्यान धरिये।
राम का गुणगान करिये
राम का गुण गान करिये
राम प्रभु की भद्रता का
सभ्यता का ध्यान धरिये
ध्यान धरिये
राम का गुण गान करिये।