Lyrics

जिनके राम बने रखवारे

image

जिनके राम बने रखवारे

जिनके राम बने रखवारे
जग के रूठे क्या होगा
वो मरे न यम के मारे
जिनके राम बनें रखवारे।


भरी सभा में देख कपट का
शकुनी पासा डारे
द्रुपद सुता की लाज बचाई
खेच दुसाशन हारे
जिनके राम बनें रखवारे।


अपने भगत की रक्षा कारण
नरसिंह रूप अवतारे
हिरण्यकश्यप के विदर विदारे
दोनो हाथन मारे
जिनके राम बनें रखवारे।


बनके सिला पड़ी बन माहीं
नारी अहिल्या तारे
चरण कमल की माया भारी
ध्यान धरे भव तारे
जिनके राम बनें रखवारे।


लंका ही संकट पड़ों विभीषण
राम ही राम उचारे
सबरी बन में रहे अकेली
निर्भय राम सहारे
जिनके राम बनें रखवारे।


जिनके राम बने रखवारे
जग के रूठे क्या होगा
वो मरे न यम के मारे
जिनके राम बनें रखवारे।

Disclaimer

The bhajangeet lyrics displayed here are provided for educational and devotional purposes only. We deeply respect all artists, composers,writers and spiritual contributors. We do not promote copyright infringement.

If you enjoy these bhajans, please support the original creators by purchasing or streaming the music through legal platforms like YouTube Premium, Gaana, JioSaavn, iTunes, etc.

If any copyright owner has concerns regarding the content shared, please contact us at contact@bhajangeet.in. We assure you a response within 48 hours.